October 18, 2026
BREAKING NEWS
दिनांक 17.10.2026 जनपद सिद्धार्थनगर* *◆जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा मिशन शक्ति 6.0 के तहत सोनखर प्राथमिक विद्यालय में कन्या पूजन कर बेटियों को उपहार भेंट किए गए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।* साधन समिति सचिव परिषद का 22 अक्टूबर से इको गार्डन लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान – सिद्धार्थनगर दिनांक 17.10.2026 जनपद सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति तहसील दिवस के अवसर पर तहसील बांसी पर जनसुनवाई किया गया ।* शोहरतगढ़ और बढ़नी में बस अड्डों के लिए धन की पहली किस्त जारी शोहरतगढ़ को 1.25 करोड़ और बढ़नी को मिले 2.50 करोड़ रुपये आज दिनांक 16.10.2026 को शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व दशहरा के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए मिशन शक्ति केन्द्र/महिला परामर्श केन्द्र की प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पांडेय सहित 13 महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित ।* उर्वरक फुटकर विक्रेताओं का रोजगार संकट में, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन  सिद्धार्थनगर, 16 अक्टूबर 2026* सिद्धार्थनगर में 412 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में गूंजे मंगल गीत
सिद्धार्थनगर

साधन समिति सचिव परिषद का 22 अक्टूबर से इको गार्डन लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान – सिद्धार्थनगर

October 17, 2026 • Sarita Pandey

साधन समिति सचिव परिषद का 22 अक्टूबर से इको गार्डन लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान – सिद्धार्थनगर

*सिद्धार्थनगर / बाँसी, 17 अक्टूबर 2026*

साधन समिति सचिव परिषद, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद सिद्धार्थनगर के कैडर सचिवों, प्रभारी/नॉन कैडर सचिवों, आंकिकों, लिपिकों, विक्रेताओं, सहयोगियों एवं चौकीदारों ने अपनी लंबित वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंका है।

जिला अध्यक्ष *कृष्ण मोहन सिंह (मो0- 9919608500)* और जिला महामंत्री *राजेन्द्र प्रसाद (मो0- 7379137439)* द्वारा जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिनांक 07.09.2026 को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता, उ0प्र0 को 15 सूत्रीय मांग-पत्र दिया गया था।

इस संबंध में 21.09.2026 और 05.10.2026 को बैठक कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन 06.10.2026 तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ। इससे नाराज होकर 07.10.2026 को प्रदेश के सभी कर्मचारी आयुक्त कार्यालय लखनऊ पहुंचे और ज्ञापन सौंपा, जहाँ एक सप्ताह का समय मांगा गया।

समय सीमा बीतने के बाद भी समाधान न होने पर परिषद ने *15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए 22 अक्टूबर 2026 से इको गार्डन, लखनऊ में अनवरत धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।*

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद के सभी संबंधित कार्मिक भी अपनी जायज मांगों के समर्थन में एकजुट होकर उक्त कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

परिषद ने शासन से मांग की है कि वर्षों से वेतन संबंधी कठिनाइयों का सामना कर रहे कर्मचारियों के परिवार के भरण-पोषण को देखते हुए वेतन भुगतान व समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान किया जाए।

*भवदीय,*
*कृष्ण मोहन सिंह, जिलाध्यक्ष*
*राजेन्द्र प्रसाद, महामंत्री*
*साधन समिति सचिव परिषद, सिद्धार्थनगर*

*संवाददाता सरिता पांडेय*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *