दिनांक 17.10.2026 जनपद सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति तहसील दिवस के अवसर पर तहसील बांसी पर जनसुनवाई किया गया ।*

दिनांक 17.10.2026 जनपद सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति तहसील दिवस के अवसर पर तहसील बांसी पर जनसुनवाई किया गया ।*
*◆समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।*
आज दिनांक 17.10.2026 को श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा तहसील बांसी पर पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति तहसील दिवस में जनसुनवाई किया गया ।जनसुनवाई के दौरान थाना क्षेत्र से आयी महिलाओं / बालिकाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया ।महोदय द्वारा मिशन शक्ति के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उपस्थित महिलाओं / बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098 तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। उक्त पिंक समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी बांसी , क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह, प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप चतुर्वेदी थाना बांसी तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
