उर्वरक फुटकर विक्रेताओं का रोजगार संकट में, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन सिद्धार्थनगर, 16 अक्टूबर 2026*

उर्वरक फुटकर विक्रेताओं का रोजगार संकट में, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सिद्धार्थनगर, 16 अक्टूबर 2026*
उर्वरक फुटकर विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन उ0प्र0, इकाई सिद्धार्थनगर के बैनर तले आज जिले के सैकड़ों फुटकर उर्वरक विक्रेताओं ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष *आदर्श कुमार श्रीवास्तव* एवं जिलाध्यक्ष *नीरज कुमार वर्मा* के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि फुटकर दुकानदारों का रोजगार संकट में है और वे अत्यधिक प्रताड़ित हैं।
*एसोसिएशन ने 6 प्रमुख समस्याएं रखीं:*
*1-* जिला कृषि अधिकारी से मिलकर शिकायत करने पर उल्टा धमकाया जाता है कि मुकदमा लिखवा दूंगा, जबकि होलसेलर पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
*2-* जिला कृषि अधिकारी द्वारा कहा जाता है कि यूरिया के साथ टैगिंग वाला उर्वरक लेना अनिवार्य है। शासनादेश में मेरे पास आया है जो कि न्याय संगत नहीं है और किसानों के हित में नहीं है।
*3-* यूरिया की खरीद ही 260 + 25 भाड़ा + 6 पल्लेदारी = 291 रुपये पड़ती है तो 266 रुपये में कैसे दें, इस पर अधिकारी आज तक ध्यान नहीं दे रहे।
*4-* डीएपी का प्रिंट रेट 1350 रुपये है जबकि होलसेलरों द्वारा 1400 रुपये + भाड़ा पर दिया जा रहा है।
*5-* लाइसेंस रिन्यूअल या नया बनवाने के लिए पैसा लिया जाता है, पैसा न देने पर 30 दिन का टाइम बताकर बार-बार दौड़ाया जाता है।
एसोसिएशन ने मांग की है कि श्रीमान जी जिला कृषि अधिकारी पर अंकुश लगाते हुए फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को डीएपी व यूरिया बिना किसी अतिरिक्त दबाव के उपलब्ध कराया जाए, जिससे किसानों को निर्धारित रेट पर खाद मिलने में आसानी हो।
ज्ञापन देने वालों में सत्यव्रत मिश्रा, विनोद कुमार शुक्ला, अशोक कुमार यादव, राजन सिंह, शमीम अहमद सहित जनपद के समस्त फुटकर विक्रेता मौजूद रहे।
