October 14, 2026
BREAKING NEWS
जनपदीय एण्टी थेफ्ट टीम व थाना बांसी पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही में ट्रैक्टर व ट्राली चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति अभियान शारदीय नवरात्रि-2026 के अंतर्गत NCC की महिला कैडेट्स ने जनपदीय महिला पुलिसकर्मियों के साथ साड़ी तिराहा एवं हाईडिल तिराहा पर संभाली यातायात व्यवस्था ।* शारदीय नवरात्रि-2026 के अवसर पर मिशन गोरखपुर-अयोध्या खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: डॉ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी को मिला राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) का पूर्ण समर्थन, जताया आभार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों की लंबित मांगों के समाधान हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौपे ज्ञापन पेयावरी आश्रम की भूमि पर कब्जे के विरोध में व्यापार संगठन ने सौंपा ज्ञापन  आज दिनांक 04/10/2026 को सिद्धार्थ नगर जनपद के लोटन ब्लॉक में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सिद्धार्थ नगर आज दिनांक 04/10/2026 को सिद्धार्थ नगर जनपद के लोटन ब्लॉक में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सिद्धार्थ नगर
सिद्धार्थनगर

मिशन शक्ति अभियान शारदीय नवरात्रि-2026 के अंतर्गत NCC की महिला कैडेट्स ने जनपदीय महिला पुलिसकर्मियों के साथ साड़ी तिराहा एवं हाईडिल तिराहा पर संभाली यातायात व्यवस्था ।* शारदीय नवरात्रि-2026 के अवसर पर मिशन

October 13, 2026 • Sarita Pandey

मिशन शक्ति अभियान शारदीय नवरात्रि-2026 के अंतर्गत NCC की महिला कैडेट्स ने जनपदीय महिला पुलिसकर्मियों के साथ साड़ी तिराहा एवं हाईडिल तिराहा पर संभाली यातायात व्यवस्था ।*

शारदीय नवरात्रि-2026 के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में , अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में आज दिनांक 13.10.2026 को यातायात पुलिस द्वारा साड़ी तिराहे पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान NCC की महिला कैडेट्स को महिला पुलिसकर्मियों के साथ जनपद की महत्वपूर्ण चौराहे साड़ी तिराहा एवं हाईडील तिराहा पर यातायात संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया । कैडेट्स को यातायात संकेतों, वाहनों को रोकने एवं आगे बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने की जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना, कैडेट्स को यातायात संचालन के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया गया। यातायात पुलिस, सिद्धार्थनगर की जनपदवासियों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *