आज दिनांक 04/10/2026 को सिद्धार्थ नगर जनपद के लोटन ब्लॉक में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सिद्धार्थ नगर

आज दिनांक 04/10/2026 को सिद्धार्थ नगर जनपद के लोटन ब्लॉक में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सिद्धार्थ नगर के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में लोटन के ब्लॉक अध्यक्ष श्री अनंत मणि त्रिपाठी, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री प्रज्ज्वल सिंह और बूथ अध्यक्ष ग्राम खखरा खुर्द श्री अम्बरीश मणि त्रिपाठी को माननीय जिलाध्यक्ष श्री रमाकांत पाण्डेय जी के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री रमाकांत पाण्डेय, जिला महामंत्री श्री ईश्वर चंद्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष श्री शिवप्रताप शुक्ल,जिला प्रभारी एड.श्री अरुण कुमार त्रिपाठी,जिला मंत्री श्री सर्वेश्वर त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष डुमरियागंज श्री नीतीश कुमार त्रिपाठी,ब्लॉक अध्यक्ष उसका बाजार श्री सत्यप्रकाश शुक्ल सहित अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
