सिद्धार्थनगर जन कल्याण सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्था के प्रबंधक मनोज कुमार रहे।*

*जन कल्याण सेवा संस्थान ने आयोजित किया सम्मान समारोह मनोज कुमार*
*सिद्धार्थनगर जन कल्याण सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्था के प्रबंधक मनोज कुमार रहे।*
*कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कार्यवाहक नगर प्रमुख, लुंबिनी श्री कल्पना जी ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।*
*समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं सम्मानित लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से समाज में बेहतर कार्य करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ता है और अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।*
*संस्था के प्रबंधक मनोज कुमार ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जन कल्याण सेवा संस्थान भविष्य में भी समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा श्री कल्पना जी कार्यवाहक नगर प्रमुख लुंबिनी, विशिष्ट अतिथि, अवधेश यादव जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सेवानिवृत पेंशनर्ष संघ एवं शोभनाथ चौधरी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल पार्टी राजकुमार वर्मा, शिक्षक गोविन्द प्रसाद ओझा जी, कवि, बृजेश पांडेय, मेडिकल कॉलेज, मनोज कुमार संपादक और पूर्वांचल प्रभारी कार्यक्रम आयोजक वरिष्ठ पत्रकार अविनाश कुमार आजाद शुक्ला संपादक, सन्तोष कुमार गोंड, डॉक्टर तौफ़ीकुर रहमान, अब्दुल रशीद हाशमी डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ आफताब आलम सरिता पांडेय गुंजन वेलफेयर ट्रस्ट प्रबंधक, और तमाम शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें पत्रकार, कवि, डॉक्टर, समाजसेवी आदि लोग को सम्मानित किया गया।
