29/09/2026 को सुशीला जायसवाल, जिलाध्यक्ष, ऑल आशा आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर को 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ऑल आशा, आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति,सिद्धार्थनगर
आज दिनांक 29/09/2026 को सुशीला जायसवाल, जिलाध्यक्ष, ऑल आशा आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर को 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
प्रमुख मांगेंः
1. 18 हजार आशा संगिनी एवं 16 हजार आशा बहू को निश्वित मानदेय प्रदान किया जाये।
2. जननी सुरक्षा योजना, टीबी कार्यक्रम एवं नसबंदी 2024 का बकाया भुगतान अविलम्ब किया जाये।
3. आशा/आशा संगिनी कार्यकर्ताओं हेतु रात्रि निवास के लिए एक कमरा उपलब्ध कराया जाये।
सुशीला जायसवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात सेवा की, किन्तु आज तक मात्र 3-4 हजार रुपये का प्रोत्साहन भी नहीं दिया गया। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। समिति ने मांग की है कि उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाये अन्यथा व्यापक आन्दोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
उपस्थित कार्यकर्ताः
अनिल सिंह, इन्द्रावती चौधरी, विनीता मिश्रा, संगीता यादव, पुष्पा तिवारी, किरण कुमारी, दीप लली, राज श्री, पुष्प सिंह, छाया त्रिपाठी,
शशिकला गिरी,सुनीता।
निवेदक,
(सुशीला जायसवाल)
ऑल आशा, आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति संपर्कः सिद्धार्थनगर दिनांक 29.09.2026
