साइबर सेल पुलिस टीम थाना त्रिलोकपुर द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹ 4079/- को MRM Portal के माध्यम आवेदक के खाते में कराया गया वापस ।*

- साइबर सेल पुलिस टीम थाना त्रिलोकपुर द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹ 4079/- को MRM Portal के माध्यम आवेदक के खाते में कराया गया वापस ।
0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आज दिनांक 25.09.2026 को आवेदक आरिफ पुत्र मो इजरायल निवासी डोकम अमया थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से दिनांक- 26.04.2026 को वित्तीय फ्राड होने की शिकायत किया गया था । जिस पर थाना त्रिलोकपुर साइबर सेल टीम व बैंक के समन्वय से आवेदक आरिफ उपरोक्त के फ्राड धनराशि में से ₹ 4079/- रुपये को MRM Portal के माध्यम से पीड़ित के खाते में उनके खाते में वापस कराया गया।
*सराहनीय कार्य करने वाली थाना त्रिलोकपुर साइबर पुलिस टीम का विवरणः-*
1. थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. उ0नि0 जय प्रकाश प्रसाद प्रभारी साइबर सेल थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
3. हे0का0 रवि कुमार साइबर सेल थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
4. का0 अरुण कुमार यादव साइबर सेल थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
5. म0का0 प्रीति साइबर सेल थाना त्रिलोकपुर ।
