मिशन शक्ति फेज 5(II),शक्ति दीदी, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, थाना कोतवाली डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर ।

मिशन शक्ति फेज 5(II),शक्ति दीदी, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना डुमरियागंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के मुस्लिम इंटर कॉलेज माली मैनहा में जाकर महिलाओं(बहुओं) बच्चियों को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं व महिला अपराध के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 22/09/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी महोदय डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक श्री श्रीप्रकाश यादव के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र डुमरियागंज के मुस्लिम इंटर कॉलेज माली मैनहा में जाकर महिलाओं(बहुओं) बच्चियों को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनारानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोषनारी शक्ति वंदन अधिनियममातृ शक्ति को सम्बलनिराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया । मिशन शक्ति फेज 5.0 चरण द्वितीय कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा उनके अधिकार व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 👉112, पुलिस आपातकालीन सेवा 👉1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन 👉1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 👉108, एंबुलेंस सेवा 👉1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 👉1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 👉102, स्वास्थ्य सेवा 👉181 वीमेन हेल्पलाइन 👉101अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया
थाना डुमरियागंज मिशन शक्ति टीम का विवरण—
1.हे.का. अवधेश कुमार
2.म0 का0 रेनू
3.का0 मनु कुमार साह
