मिशन शक्ति केन्द्र/महिला परामर्श केन्द्र की प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पांडेय सहित 13 महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित ।*

दिनांक 16.10.2026 जनपद सिद्धार्थनगर ।*
*◆ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा निस्तारित पारिवारिक प्रकरणों के पक्षकारों को किया गया सम्मानित ।*
*◆ मिशन शक्ति केन्द्र/महिला परामर्श केन्द्र की प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पांडेय सहित 13 महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित ।*
आज दिनांक 16.10.2026 को पुलिस सभागार, पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन की अध्यक्षता में मिशन शक्ति केन्द्र/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराये गये पारिवारिक प्रकरणों के अभिभावकों/परिजनों को बुलाकर सम्मानित किया गया । महोदय द्वारा बताया गया कि पारिवारिक विवादों को आपसी समझौते से सुलझाना ही सबसे बेहतर समाधान है।
मिशन शक्ति केन्द्र/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा 384 परिवारों को टूटने से बचाने का सराहनीय कार्य किया गया है जिसके लिए प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पांडेय सहित महिला थाना की 13 महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । निस्तारित हुए परिवारों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की तथा भविष्य में मिलजुल कर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मिशन शक्ति केन्द्र की टीम द्वारा उनके सुखी वैवाहिक जीवन हेतु शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद , क्षेत्राधिकारी लाइन विश्वजीत सौरयान (IPS), प्रतिसार निरीक्षक , मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । इस अवसर पर महोदय द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र/महिला परामर्श केन्द्र की 13 महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
