October 2, 2026
BREAKING NEWS
सिद्धार्थनगर जन कल्याण सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्था के प्रबंधक मनोज कुमार रहे।* घाना तक पहुंचेंगी सिद्धार्थनगर के कालानमक की खुशबू, विदेशी कारोबारी ने किया MOU मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (II) अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम चम्पापुर की महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर जागरुकता अभियान के संबंध में जागरुक किया गया ।* 29/09/2026 को सुशीला जायसवाल, जिलाध्यक्ष, ऑल आशा आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर को 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इटवा में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रेस क्लब और राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ का बड़ा मोर्चा बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों का जाना हाल खबर  विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत सिद्धार्थनगर में पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान व नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम शिवपति इण्टर कॉलेज शोहरतगढ़ में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जन कल्याण सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्था के प्रबंधक मनोज कुमार रहे।*

October 1, 2026 • Sarita Pandey

*जन कल्याण सेवा संस्थान ने आयोजित किया सम्मान समारोह मनोज कुमार*

*सिद्धार्थनगर जन कल्याण सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्था के प्रबंधक मनोज कुमार रहे।*

*कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कार्यवाहक नगर प्रमुख, लुंबिनी श्री कल्पना जी ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।*

*समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं सम्मानित लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से समाज में बेहतर कार्य करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ता है और अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।*

*संस्था के प्रबंधक मनोज कुमार ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जन कल्याण सेवा संस्थान भविष्य में भी समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा श्री कल्पना जी कार्यवाहक नगर प्रमुख लुंबिनी, विशिष्ट अतिथि, अवधेश यादव जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सेवानिवृत पेंशनर्ष संघ एवं शोभनाथ चौधरी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल पार्टी राजकुमार वर्मा, शिक्षक गोविन्द प्रसाद ओझा जी, कवि, बृजेश पांडेय, मेडिकल कॉलेज, मनोज कुमार संपादक और पूर्वांचल प्रभारी कार्यक्रम आयोजक वरिष्ठ पत्रकार अविनाश कुमार आजाद शुक्ला संपादक, सन्तोष कुमार गोंड, डॉक्टर तौफ़ीकुर रहमान, अब्दुल रशीद हाशमी डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ आफताब आलम सरिता पांडेय गुंजन वेलफेयर ट्रस्ट प्रबंधक, और तमाम शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें पत्रकार, कवि, डॉक्टर, समाजसेवी आदि लोग को सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *