September 30, 2026
BREAKING NEWS
मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (II) अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम चम्पापुर की महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर जागरुकता अभियान के संबंध में जागरुक किया गया ।* 29/09/2026 को सुशीला जायसवाल, जिलाध्यक्ष, ऑल आशा आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर को 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इटवा में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रेस क्लब और राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ का बड़ा मोर्चा बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों का जाना हाल खबर  विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत सिद्धार्थनगर में पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान व नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम शिवपति इण्टर कॉलेज शोहरतगढ़ में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में PDA चौपाल का भव्य आगाज़ साइबर सेल पुलिस टीम थाना त्रिलोकपुर द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹ 4079/- को MRM Portal के माध्यम आवेदक के खाते में कराया गया वापस ।*
सिद्धार्थनगर

29/09/2026 को सुशीला जायसवाल, जिलाध्यक्ष, ऑल आशा आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर को 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

September 29, 2026 • Sarita Pandey

ऑल आशा, आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति,सिद्धार्थनगर

आज दिनांक 29/09/2026 को सुशीला जायसवाल, जिलाध्यक्ष, ऑल आशा आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर को 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

प्रमुख मांगेंः

1. 18 हजार आशा संगिनी एवं 16 हजार आशा बहू को निश्वित मानदेय प्रदान किया जाये।

2. जननी सुरक्षा योजना, टीबी कार्यक्रम एवं नसबंदी 2024 का बकाया भुगतान अविलम्ब किया जाये।

3. आशा/आशा संगिनी कार्यकर्ताओं हेतु रात्रि निवास के लिए एक कमरा उपलब्ध कराया जाये।

सुशीला जायसवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात सेवा की, किन्तु आज तक मात्र 3-4 हजार रुपये का प्रोत्साहन भी नहीं दिया गया। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। समिति ने मांग की है कि उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाये अन्यथा व्यापक आन्दोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

उपस्थित कार्यकर्ताः

अनिल सिंह, इन्द्रावती चौधरी, विनीता मिश्रा, संगीता यादव, पुष्पा तिवारी, किरण कुमारी, दीप लली, राज श्री, पुष्प सिंह, छाया त्रिपाठी,
शशिकला गिरी,सुनीता।

निवेदक,
(सुशीला जायसवाल)

ऑल आशा, आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति संपर्कः सिद्धार्थनगर दिनांक 29.09.2026

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *