मोहाना पुलिस को बड़ी सफलता, नशीली दवाओं के तस्कर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार

*मोहाना पुलिस को बड़ी सफलता, नशीली दवाओं के तस्कर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार*
*सिद्धार्थनगर, 24 सितम्बर 2026।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी में वांछित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (IPS) के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने आज दिनांक 24.09.2026 को थाना मोहाना पर पंजीकृत *मु०अ०सं० 142/2026 धारा 2(ख)(2)/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट* से सम्बन्धित 3 अभियुक्तों को *सड्डा तिराहे* के पास से गिरफ्तार किया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -*
1. *इमरान पुत्र अनवर अली* निवासी सिकरी बाजार, थाना मोहाना, सिद्धार्थनगर।
2. *सुहेल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख पुत्र मोहम्मद रजा शेख* निवासी मुडिला, थाना मधुबेनिया, जनपद रुपनदेही, राष्ट्र नेपाल।
3. *विजय शेखर यादव पुत्र प्यारे लाल यादव* निवासी चैनपुर, थाना मोहाना, सिद्धार्थनगर।
*आपराधिक इतिहास -* तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोहाना पर *मु०अ०सं० 22/2026 धारा 8,22,23,27(ए),29 NDPS एक्ट* के तहत कोडीन सिरप व नशीली टैबलेट बरामदगी का मुकदमा दर्ज है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1. उ०नि० जितेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष मोहाना
2. उ०नि० सुदीप कुमार यादव, चौकी प्रभारी लालपुर
3. हे०का० रामयश यादव, हे०का० आत्मानन्द नायक, का० सौरभ कुमार, का० जयगोविन्द, का० सन्दीप पासवान
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर तीनों को माननीय न्यायालय भेज दिया है।
