September 29, 2026
BREAKING NEWS
इटवा में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रेस क्लब और राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ का बड़ा मोर्चा बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों का जाना हाल खबर  विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत सिद्धार्थनगर में पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान व नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम शिवपति इण्टर कॉलेज शोहरतगढ़ में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में PDA चौपाल का भव्य आगाज़ साइबर सेल पुलिस टीम थाना त्रिलोकपुर द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹ 4079/- को MRM Portal के माध्यम आवेदक के खाते में कराया गया वापस ।* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिड़ई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पटखौली की बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।* सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी
सिद्धार्थनगर

बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों का जाना हाल खबर

September 28, 2026 • Sarita Pandey

बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों का जाना हाल खबर

तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित खैरी शीतल प्रसाद के टोला नकोलडीह में विधायक विनय वर्मा ने एसडीएम व तहसीलदार के साथ नाव से जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने शासन से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

बाढ़ पीड़ितों ने विधायक से सड़क के नीचे होने की शिकायत के साथ सड़क पर पुलिया बनवाने की भी मांग की। बाढ़ पीड़ितों ने एसडीएम राजेश कुमार व तहसीलदार माधवेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में उनसे गांव से निकलने के लिए 500 मीटर सड़क व बाढ़ से नुकसान हुए धान की फसल व सब्जियों का मुआवजा दिलवाने की

शोहरतगढ़ क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे विधायक विनय वर्मा। स्रोत-विज्ञप्ति

मांग की। विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही 500 मीटर सड़क वह बनवाएंगे। पुलिया के लिए भी वह प्रयास करेंगे।

फसलों के मुआवजे के लिए

उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया। इस दौरान ढेबरुआ प्रभारी एसओ राजाराम यादव, राजस्व निरीक्षक अरविंद चौबे, लेखपाल पंचम पटेल मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *