आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान व नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम शिवपति इण्टर कॉलेज शोहरतगढ़ में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान व नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम शिवपति इण्टर कॉलेज शोहरतगढ़ में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
पुलिस विभाग द्वारा आयोजित साइबर जागरूकता के तहत सीओ राजकुमार सिंह , सीओ अपराध शाखा रोहिनी यादव ने कॉलेज के छात्रों के बीच साइबर से नुकसान व बचाव को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। साथ आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह और माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज नशा मुक्ति उपचार केंद्र केडॉ दीपक कुमार ने नशा के दुष्प्रभाव व बचाव की जानकारी दिया।
सीओ राजकुमार सिंह जी, सीओ अपराध शाखा रोहिनी यादव जी व कार्यक्रम नोडल अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव जी, प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव जी , उप प्रधानाचार्य रामविलास यादव जी, डॉ हेमंत राज उपाध्याय जी ने फूल-मालाओं एवं गुलदस्तों से हुए आत्मीय स्वागत ने मन अभिभूत कर दिया।
साइबर अपराध से जागरूकता व नशा से बचाव कर बेहतर समाज निर्माण में युवाओं को योगदान देने के लिये प्रेरित किया। युवा जागेगा! देश बढ़ेगा आगे! एक सशक्त, स्वच्छ, समृद्ध और विकसित भारत।
विनय वर्मा
विधायक, शोहरतगढ़
