September 26, 2026
BREAKING NEWS
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में PDA चौपाल का भव्य आगाज़ मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिड़ई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पटखौली की बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।* सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कंचनपुर की बालिकाओं में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मना, विधायक श्याम धनी राही मुख्य अतिथि, 300 फार्मासिस्ट शामिल, 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मोहाना पुलिस को बड़ी सफलता, नशीली दवाओं के तस्कर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार अतीक-अशरफ की मौत के बाद बेटे अली की सरकारी पैसे से क्यों होगी पैरवी? कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की ओर से लघु एवं सीमांत किसानों के लिए लागू भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ
सिद्धार्थनगर

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में PDA चौपाल का भव्य आगाज़

September 25, 2026 • Sarita Pandey

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में PDA चौपाल का भव्य आगाज़

आज कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के लोटन चौराहे पर PDA चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता का पहुंचना इस बात का परिचायक रहा कि लोग अपने क्षेत्र के मुद्दों पर संवाद और अपनी आवाज़ को मजबूती से उठाना चाहते हैं।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प की बात रखी गई। साथ ही भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी परिवार में शामिल हुए साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

चौपाल में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर PDA समाज के लोगों की समस्याओं और उनकी भागीदारी से जुड़े सवाल उठाए। वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से संविधान और सामाजिक न्याय से जुड़े हित प्रभावित हो रहे हैं।

भारी बारिश के बावजूद लोटन क्षेत्र की सम्मानित जनता ने जिस उत्साह के साथ PDA चौपाल को सफल बनाया, उसके लिए सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार।

कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा जी ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख साथी:
अमून मैकरॉनी जी, विधानसभा महासचिव,
अशोक पांडेय जी, जोनल प्रभारी,
श्रीमती इन्द्रासना त्रिपाठी जी, राज्य महिला आयोग की सदस्य,
परशुराम यादव जी, जुनैद आलम जी, महेश यादव जी, मिलेश यादव जी, अरुण कुमार यादव जी, फूल चंद यादव जी, अयूब खान जी, चंद्रजीत यादव जी, राजकुमार यादव जी, शिव शंकर चमार जी, दीप नारायण तिवारी जी, नप्पू पाण्डेय जी, सरवन कुमार पांडेय जी, लाल बहादुर प्रजापति जी, अमित यादव जी, रिंकू यादव जी, सोनू यादव जी, दिलीप यादव जी, सुरेंद्र यादव जी, अनूप यादव जी, राम निवास यादव जी, मल्लुर लक्ष्मी राम जी सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एवं समाजवादी साथी मौजूद रहे।

PDA की आवाज़ — सामाजिक न्याय, संविधान और बराबरी की आवाज़।

आपका पूर्व विधायक
विजय पासवान
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र-303

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *