में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मना, विधायक श्याम धनी राही मुख्य अतिथि, 300 फार्मासिस्ट शामिल, 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

दिनांक 24/09/26 को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री आशीष पाण्डेय के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष 2026 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कपिलवस्तु श्री श्याम धनी राही जी, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव कुमार के साथ औषधि निरीक्षक मनोज कुमार उपस्थित रहे ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी श्री विजय पांडेय जी एवं आईटी सेल सचिव श्री अभिषेक उपाध्याय एवं प्रदेश महासचिव विष्णु कुमार जी उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी ने विधायक जी को अपनी 9 सूत्रीय माँग ज्ञापन के रूप में दिए तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलने का समय मांगा, इस पर विधायक जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जी ने 17 अक्टूबर के बाद मिलवाने का वादा किया है।
ड्रग इंस्पेक्टर ने इस पर पूरी बात रखी एवं संगठन को सहयोग का आश्वासन दिया ।
इस प्रोग्राम में सिद्धार्थनगर के लगभग 300 फार्मासिस्ट उपस्थित उपस्थित रहे ।जिसमें अनिल गुप्ता जी ,विकास उपाध्याय जी, सौरभ पांडे जी ,विकास चौधरी जी, सुशील पटेल ,आशुतोष चतुर्वेदी, कालेश्वर चतुर्वेदी ,अंकित गुप्ता ,दिनेश प्रजापति, विकास खटीक ,शुभम चतुर्वेदी, सोमनाथ चौधरी, दिनेश कुमार, राम अवतार सर्व सम्मति से शुभम पांडे को इटवा तहसील अध्यक्ष,
राम रमाकांत त्रिपाठी को बांसी तहसील अध्यक्ष, परवेज आलम को नौगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति हुई ।
